सपा की बनेगी सरकार, अखिलेश ही देश के भविष्य -नरेन्द्र सिंह

सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह का आज जिला कार्यालय में हुआ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह का आज प्रथम नगर आगमन पर पार्टी जनों ने जिलाध्यक्ष योगेश यादव की अगुवाई में भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अपने अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत वरिष्ठ समाजवादी नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से बुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के उत्पीड़न,किसानों, नौजवानों के साथ बर्बरता और निरंतर बढ़ते अपराध पर अंकुश नहीं लगा पाना भाजपा सरकार के लिए घातक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव केवल प्रदेश का मुख्यमंत्री बदलने का नहीं बल्कि भारत का भविष्य तय करने का है। भारत का भविष्य सिर्फ अखिलेश यादव ही सवाँर सकते हैं। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी मे देश और प्रदेश की जनता के खुशहाली का चिन्तन करने वाले नेता के रूप मे अखिलेश यादव हैं, वहीं कटुता व वैमनस्यता की खाईं पाटकर राजनीति के उस पार जाने का दर्शन निरूपित करने वाले प्रोफेसर रामगोपाल यादव हैं।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए नरेन्द्र सिंह द्वारा पार्टी हित में अब तक किये गये पार्टी हित के कार्यों की भूरी-भूरि प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जुट जाने की अपील किया।सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह का लखनऊ के रास्ते आने पर फाफामऊ में पूर्व प्रमुख संदीप यादव, सन्देश यादव, देवेंद्र राहुल, शुभम सिंह राणा, आर. एन. यादव आदि ने फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में स्वागत करने वालों में सर्व श्री विनोद चंद्र दूबे,संदीप यादव,अनिल यादव, महबूब उस्मानी, वजीर खान, दान बहादुर मधुर,नवीन यादव,नाटे चौधरी, अनीता श्रीवास्तव, निशा शुक्ला, संतलाल वर्मा, दिनेश यादव, आशुतोष तिवारी,विक्रम यादव, राकेश यादव, आशीष पाल, राधेश्याम यादव, ओम प्रकाश कुशवाहा , कृपा शंकर बिन्द, विजय मुन्ना, अमित बनकट, शिबलू सिंह,विजय पटेल आदि रहे।

Exit mobile version