प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई – रेवती रमण सिंह

गोहरी में पूरे परिवार की हत्या पर दुख व आक्रोश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण गोहरी सोरांव में समूहिक हत्याकांड पर दुख व आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने अपना इंकलाब खो दिया । प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं। अपराधी समूहिक बलात्कार व हत्या करने में थोड़ा सा भी कानून का डर नहीं महसूस करते हैं। जिसका नतीजा यह हुआ कि प्रदेश में विगत कुछ वर्षों में समूहिक बलात्कार की घटना बहुत तेजी से हुई और इसी तरह अपराधी समुहिक हत्याकांड को भी अंजाम दिया। यह सब सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है। सांसद ने सरकार से मांग किया कि गोहरी हत्याकांड के अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाई जाय। जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगें । क्योंकि धीमी कानूनी प्रक्रिया के कारण अपराधी कहीं न कहीं बच निकलते हैं । जिससे दूसरे भी उसी रास्ते पर निकलते हैं । इसलिए फास्ट और कठोर जल्द निर्णय ही ऐसे अपराधों पर रोक लग सकती हैं।

Exit mobile version