अर्न्तजनपदीय मोटर साइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

11 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद

प्रतापगढ़ ( अनुराग दर्शन समाचार )। अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ मे हुई अपराधिक वारदातो के अनावरण व सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे क्षेत्राधिकारी लालगंज के निकट पर्यवेक्षण मे गुरुवार को थाना लालगंज से थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के भेभौरा तिराहा के पास से 02 व्यक्तियों को चोरी की एक हीरो सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल नं0 यूपी 45 यू 5245 के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि 01 अन्य व्यक्ति मौके से भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर थानाक्षेत्र मानिकपुर के बरवलिया नहर पटरी के पास समशान घाट के पीछे झाड़ियों में से 10 अदद और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। मौके से फरार अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया है जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मौके से जो फरार हो गया वह हमारा साथी था। हम लोगों का एक गिरोह है। हम सभी लोग मिलकर आसपास के जनपदों/क्षेत्रों से मोटर साइकिल आदि की चोरी कर लेते हैं तथा उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर/इंजन नम्बर आदि बदलकर उन्हे सस्ते दामों में बेंच देते हैं। बरामद सभी मोटर साइकिलें चोरी की हैं, जिन्हे हम लोग विभिन्न स्थानों से चोरी किये हैं। नोट- बरामद शुदा मोटर साइकिलों में से 02 मोटर साइकिलों( हीरो सुपर स्प्लेण्डर रंग लाल नं0 यूपी 54 यू 5245 व हीरो स्प्लेण्डर प्लस रंग काला यूपी 72 एपी 9047) की चोरी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर व 02 अन्य मोटर साइकिलों( हीरो सुपर स्प्लेण्डर रंग लाल नं0 यूपी 44 एजे 3982 व हीरो पैशन प्रो रंग काला यूपी 72 एजे 4037) की चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ पर पूर्व में अभियोग पंजीकृत है, अन्य मोटर साइकिलों के स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version