
किसानों, नौजवानों के हितों को लेकर संघर्ष और अधिक तेज होगा – नरेन्द्र सिंह
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ समाजवादी नेता, स्व जनेश्वर मिश्र के करीबी रहे नरेन्द्र सिंह के सपा का प्रदेश सचिव मनोनीत किये जाने के बाद अपने निज निवास भड़ेवरा गांव में पहुंचने पर गांव वासियों, क्षेत्रीय लोंगो ने फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। नरेन्द्र सिंह लखनऊ से चलकर देर रात घर पहुंचे तो स्वागत करने वालों का ताँता लगा रहा। स्वागत से अभिभूत सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने क्षेत्रीय जनता के स्नेह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसानों, नौजवानों सहित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शासन, प्रशासन से संघर्ष को और अधिक तेज किया जायेगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को किसान, नौजवान, महिलाओ सहित आम जन का विरोधी बताते हुए कहा कि अच्छे दिन का नारा देकर सत्ता में आने वाली भाजपा ने सिर्फ पूँजीपतियों को और अधिक मजबूत बनाया जबकि किसान, नौजवान, बेरोजगार अभी भी मजबूर और लाचार बना हुआ है। प्रदेश की योगी सरकार पर क़ानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि गुंडे भाजपाई बन चुके हैं और अपराधों पर कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लोंगो को अखिलेश सरकार में किये गये विकास कार्य याद आ रहे हैं।बधाई देने वालों मे प्रमुख रूप से शिवा नन्द शुक्ल, अरूण कुमार सिंह,प्रतिमा सिंह, अरविंद यादव, शिवराम पटेल (गट्टा), हीरा लाल पटेल, धीरेन्द्र कुमार, सुशील कुमार सिंह, कल्लू यादव बाबा जी, राज मुहम्मद, मानेन्द्र प्रताप सिंह, पारस निषाद, अशर्फी पाल, बाबू नन्दन यादव, विजय बहादुर कुश्वाहा, दशरथ कुश्वाहा सहित कई शुभ चिन्तकों एवं पार्टी जनों का आना लगा रहा।