व्यापारी महाकुंभ मे व्यापारी अपनी शक्ति दिखलाएंगे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समाजवादी व्यापार सभा संगठन की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता मे बाई का बाग में बैठक हुई। बैठक मे 5 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित व्यापारी महाकुंभ मे प्रयागराज से बड़ी संख्या में सम्मिलित व तैयारी की विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी व योगी की सरकार में व्यापारियों का शोषण अत्याचार उत्पीड़न हुआ है। नोटबंदी व करोनो कॉल और जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का यह सरकार शोषण कर रही है और जीएसटी में हजारों बदलाव के बाद भी सुधार नहीं हुआ है महंगी बिजली उद्योग धंधे कारखाने बंद हो रहे हैं । इस अवसर पर प्रदेश सचिव विजय गुप्ता व राजेश कुमार गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कहां की 5 दिसंबर को व्यापारी महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज से व्यापारी शामिल होंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी युसूफ अंसारी अशोक गुप्ता गणेश साहू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Exit mobile version