मोदी-योगी के राज में विकास पथ की नई इबारत लिख रही है- सांसद श्यामाचरण गुप्त

इलाहाबाद। सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने आज विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भरहरा कौधियारा में इंटरलाकिंग सडक का लोकार्पण किया ।

इस अवसर पर मौजूद आम नागरिको को सांसद श्री गुप्ता ने कहा की क्षेत्र का विकास प्रमुख संपर्क मार्ग से जुड़ जाने से अधिक होता है।

मार्गों के निर्माण से क्षेत्र का रुका हुआ विकास गति पकड़ लेता है। केंद्र और प्रदेश की सरकार मोदी-योगी के राज में विकास पथ की नई इबारत लिख रही है। 2022 तक  संसदीय क्षेत्र का कोई भी गांव मुख्य मार्ग से वंचित नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग से यह काम हमारी सरकार कर रही है, आज यह गांव बच्चों के पढ़ने में आने वाले असुविधा को देखते हुए मैंने अपने सांसद निधि से पांच लाख रुपये देकर बनवारीलाल भारतीय के घर से प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग करवाने का कार्य किया ।

इस गांव का कोई भी बेटा या बेटी अशिक्षित न रहे सभी साक्षर हो और देश के विकास में अपना योगदान दें। शिक्षा ग्रहण करके क्षेत्र के विकास पथ में भी अपना योगदान प्रदान करें। शिक्षा ग्रहण कर आने वाले पीढ़ी को भी रोजगार मुहैया कराएं और स्वयं भी आत्मनिर्भर बन कर क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका अदा करें।

सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास ध्यान में देते हुए प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सभी को छत देने का कार्य कर रही है जिस घर में शौचालय नहीं है उस घर में शौचालय देने का काम कर रही है।

सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मां बहनों को धुएं से होने वाली परेशानी को दूर करने का कार्य किया है यमुना पार की पानी की समस्या को दूर करने के लिए मोदी जी द्वारा बाणसागर परियोजना का उद्घाटन करने से यमुनापार क्षेत्र काफी हद तक पानी की समस्या दूर होगी।

असिंचित भूमि सिंचित होगी मेरे द्वारा लगातार केंद्र सरकार से इस परियोजना को मूर्त रुप देने के लिए निरंतर आग्रह किया जा रहा था जिसका फल है कि  मोदी जी के कर कमलों द्वारा उद्घाटन होकर हमारी आशा और विश्वास पर क्षेत्र के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा ।

किसान की आय दोगुनी करने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है मेरे द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है इस अवसर पर बनवारी लाल शिव कुमार बिंद गोपाल सिंह जय बाबू केसरवानी मिश्री लाल केसरवानी सुरेश भारतीय मृत्युंजय कुमार करन यादव आदि प्रमुख रूप से रहे।

व्यापारियों एव प्रबुद्ध नागरिको का प्रतिनिधिमंडल मिला सांसद से

जारी बाज़ार व्यापारियों एव प्रबुद्ध नागरिको का प्रतिनिधिमंडल आज सांसद महोदय से मिला और पिछले १० दिनों से आ रही पेयजल की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि

हम सब जारी निवासी जल निगम के मोटर की खराबी होने से पानी की समस्या से जूझ रहे है सांसद श्यामा चरण गुप्त ने चीफ इंजिनीअर जल निगम से मोटर जले होने की समस्या से अवगत कराया और निर्देशित किया की तत्काल जारी बाज़ार के आम नागरिको की पेयजल समस्या का निदान किया जाए प्रतिनिधि मंडल में राजेश अग्रहरी , अंशु जायसवाल , आशीष केसरवानी , सोम केसरवानी , त्रिलोकी नाथ आदि लोग मौजूद रहे । बैरहना बाई का बाघ निवासी एवं व्यापारी नेता फूल चन्द्र गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Exit mobile version