संत राम रहीम की रिहाई को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा आया समर्थन में

जन अधिकार मोर्चा के साथ मिलकर करेंगे आंदोलन ; पं अधीर कौशिक

गाजियाबाद (अनुराग दर्शन समाचार )। जन अधिकार मोर्चा द्वारा संत राम रहीम जी की रिहाई को लेकर जारी आंदोलन की श्रृंखला में दिल्ली में होने वाले संत सम्मेलन को लेकर जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेश शर्मा ने श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के संस्थापक पं अधीर कौशिक से हरिद्वार पहुंचकर मुलाकात कर दिल्ली में होने वाले संत सम्मेलन के लिए समर्थन मांगा इस अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संस्थापक पं अधीर कौशिक ने समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कहा संत राम रहीम जिन्होंने सभी धर्मों के लिए 134 मानवता भलाई कार्य चलाएं भारतीय संस्कृति को बचाने युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के लिए न जाने कितने अभियान चलाएं परंतु आज संत राम रहीम जैसे संत का जेल में होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं इस पर सरकार को अवश्य विचार करना चाहिए जन अधिकार मोर्चा द्वारा संत राम रहीम की रिहाई को लेकर होने वाले आंदोलन एवं संत सम्मेलन में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अपना पूर्ण रूप से समर्थन देता है।

Exit mobile version