अन्नू भैया को पश्चिम व्यापारी महासंघ के मुख्य संरक्षक बनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ ने मंगलवार को संगठन का विस्तार करते हुए शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेंन , ओलंपिक हॉकी ऐशोसिएशन के जिलाध्यक्ष , इलाहाबाद बाक्सिंग ऐशोसिएशन व प्रयाग व्यापार मंडल के संरक्षक , उत्कृष्ट सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक से 2002 व 2008 में सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार अन्नू भैया को शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ का मुख्य संरक्षक बनाया गया । महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अन्नू भैया को माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर अभिन्नदन व मनोनय किया गया , इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री धनजंय सिंह ने अन्नू भैया का महासंघ परिवार में आपका स्वागत करते हुए बधाई दी , बधाई देने वाले में अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, राजेश गुप्ता, अतुल केसरवानी, रतन अग्रवाल, पप्पू कलस, विजय मेहरोत्रा, सुरेश गुप्ता, मनजीत कुशवाहा, रामलोचन साहू, धर्मेंद्र द्विवेदी, सोनू साहू, नरेन्द्र खेड़ा , धर्मेंद्र केसरवानी, ज्ञान केसरवनी , विजयपाल, योगेंद्र कुशवाहा, कृष्लय केसरवनी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हिमांशु निक्की गुप्ता ने दी ।

Exit mobile version