Latest
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का हिंदू युवा वाहिनी ने किया स्वागत अभिनंदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ रमन सिंह का प्रयागराज आगमन हुआ ।प्रयागराज सर्किट हाउस में हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी ने दिया। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रुप से हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष तुषार वर्मा जिला महामंत्री प्रशांत ठाकुर महानगर महामंत्री अर्जुन कनौजिया भूपेंद्र यादव राज वर्मा अधिवक्ता शिवकुमार उपस्थित रहे।



