मेला में संस्थाओं के काम और उपलब्ध के अनुसार ही जमीन व सुविधा दी जाएगी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला 2022 के लिए इस बार 700 नई संस्थाओं ने आवेदन किया है। इन संस्थाओं ने मेला प्रशासन को पत्र लिखकर जमीन व अन्य सुविधाएं मांगी हैं। अब तक माघ मेले में 2500 संस्थाओं को जमीन व सुविधा दी जाती थी। जनवरी 2021 में लगे मेले में कोरोना के कारण लगभग एक हजार संस्थाएं कम आई थीं। प्रदेश सरकार के इस आश्वासन पर कि ऐसी संस्थाओं की सुविधा काटी नहीं जाएगी, लोगों ने आवेदन नहीं किया था। इस बार जबकि कोरोना का कहर कम दिख रहा है, पुरानी संस्थाओं के साथ नए आवेदन भी आए हैं। अब तक मेला कार्यालय में 3200 आवेदन आ चुके हैं। मेला प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि संस्थाओं के काम और उपलब्ध बजट के अनुसार ही सभी को जमीन व सुविधा दी जाएगी।

Exit mobile version