50 माइक्रोन से कम पॉलिथीन का व्यापारी एवं उपभोक्ता इस्तेमाल ना करें- उद्योग व्यापार मंडल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए कमिश्नर इलाहाबाद संजय गोयल, जिला अधिकारी संजय कुमार खत्री, एडीएम सिटी ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल, के पदाधिकारियों से आग्रह किया था । कि, 50 माइक्रो, से कम पॉलिथीन का व्यापारी एवं उपभोक्ता इस्तेमाल ना करें, इसी के दृष्टिगत आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल के नेतृत्व में चौक, ऊंचा मंडी, बजाजा पट्टी, घंटाघर, के छोटे एवं बड़े दुकानदारों को यह बताया कि 50 माइक्रो से कम पॉलिथीन का प्रयोग ना करें ना ही ग्राहकों को उन पॉलिथीन पर सामान दे, क्योंकि आज से नगर निगम के उच्च अधिकारी द्वारा दुकान का चालान करा कर जुर्माना शुल्क वसूला जाएगा, लालू मित्तल ने सभी से हाथ जोड़कर अपील की ही उन्हीं कैरी बैग का इस्तेमाल करें जिस पर कंपनी का नाम एवं सारी जानकारी छपी रहे तथा सप्लाई करने वाले व्यापारी से बिल अवश्य लें इससे हमारे व्यापारी पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही प्रशासन नहीं कर सकेगा स्मार्ट सिटी के रैंकिंग में लगातार प्रयागराज पीछे होता जा रहा है,। अपने नगर के लिएऔर मां गंगा को प्रदूषित होने से बचाने का कार्य करें मानक के अनुरूप पॉलीथिन का इस्तेमाल करें।, रमेश केसरवानी ने बताया कि, यह अभियान व्यापार मंडल द्वारा बराबर चलाया जाएगा और छोटी-छोटी बाजार में जाकर व्यापारियों एवं नागरिकों, महिलाओं, और बच्चों को,कपड़े का कैरी बैग,देकर जागरूक किया जाएगा, इस अभियान में व्यापार मंडल का पूर्ण सहयोग करने की अपील किया है,। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, बृजेश चौरसिया, सैफ अहमद, मोहम्मद आसिफ, मुन्ना भाई, अंकित टंडन, नसीम खान, मोहम्मद आरिफ, बिलाह अहमद,मोहन जी टंडन टंडन भैया, मुकेश गुप्ता, रवि शर्मा आलोक अमित आदि अनेक व्यापारी समूह बनाकर लोगों को जागरूक करने का काम करते रहे।

Exit mobile version