कानपुर में घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल, मुकदमा दर्ज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता की टीम ने गुरूवार को आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर रंगे हाथों घूस लेते एक लेखपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि, आरोपी आनंद राम पाल तहसील अकबरपुर के ग्राम सभा सरायां में तैनात है। एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल से पूछताछ कर रही है। टीम को संदेह है कि इससे पहले भी आरोपी लेखपाल इस तरह के कारनामों को अंजाम देता रहा होगा। टीम मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version