धर्मनगरी चित्रकूट में हुआ मुरारी बापू का आगमन

दीनदयाल परिसर में होगी मुरारी बापू की सातवें दिन की रामकथा

चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रख्यात मानस मर्मज्ञ संत मुरारी बापू द्वारा 868 वीं राम कथा 27 नवंबर को कारसेवक पुरम अयोध्या धाम से शुरू होकर 5 दिसंबर तक अयोध्या धाम के विस्तार में परिक्रमा करते हुए अलग-अलग स्थानों पर की जा रही है। छठवें दिन की राम कथा बाल्मीकि आश्रम लालापुर, चित्रकूट में आयोजित की गई है।
सातवें दिन की राम कथा 3 दिसंबर शुक्रवार को दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय परिसर चित्रकूट में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित की जा रही है। इस कथा में कोई रजिस्ट्रेशन जैसी औपचारिकता आयोजकों की ओर से नहीं रखी गई है। कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन करना आवश्यक है। कोई भी कथा प्रेमी कथा का सम्मुख आनंद भी ले सकता है एवं श्रोतागढ़ दूरस्थ माध्यम आस्था एवं यूट्यूब पर भी अपनी सुविधा अनुसार जीवंत प्रसारण का आनंद ले सकते।

Exit mobile version