सुस्त पड़ा स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड में : शहर में 3 दिनों तक विशेष अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना की तीसरी लहर आने के संकेत मिलने लगे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की खौफ आमजन में दिखने लगा है। शासन स्तर से लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा एक फिर अलर्ट मोड में दिखने लगा है। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी व डॉ. अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रयागराज में आज से कोरोना के लिए फोकस टेस्टिंग की शुरूआत हो रही है। यह तीन दिनों तक चलेगा।
यानी कोरोना की जांच में और तेजी लाई जा जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थानों पर जाकर संबंधित लोगों की कोविड टेस्ट करेगी।

Exit mobile version