विधु शेखर पांडेय को मिला डॉक्टरेट की उपाधि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में शोध छात्र विधु शेखर पांडेय को उनके शोध पत्र जिसका शीर्षक है ” ए स्टडी आफ मेंटल हेल्थ एमांग सीनियर सेकेंडरी स्टूडेंट इन रिलेशन टू इमोशनल इंटेलिजेंस , एकेडमिक एंजायटी एंड फैमिली एनवायरमेंट ” पर (पी.एच.डी.) डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई I उल्लेखनीय है कि शिक्षा शास्त्र की डॉक्टर रुचि दुबे के निर्देशन में विधु शेखर पांडेय ने अपना शोध पूर्ण किया I परीक्षक के रूप में अधिष्ठाता शिक्षा संकाय ,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी प्रोफेसर अरविंद पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मौखिक परीक्षा की प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किया I
इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धनंजय यादव, प्रोफेसर आकांक्षा सिंह, प्रोफेसर के. एस. मिश्र पूर्व कुलपति इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रोफेसर पी. के. साहू पूर्व कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डॉक्टर प्रतीक उपाध्याय, डॉ सरोज यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे I

Exit mobile version