
1प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मे आज मतदाता जागरुकता अभियान के तहत एस.डी.एम. सदर सौरभ भट्ट जी के निर्देशन मे छात्राओं को मतदान के लिए जागरुक किया गया। साथ ही नए मतदाताओं को पंजीकृत किया गया। सौरभ भट्ट जी ने वोटर हेल्पलाइन एप (वी.एच.ए.) पर छात्राओं को पंजीकृत कराया। जिन छात्राओं को असुविधा थी उन्हें मतदाता पंजीकरण फॉर्म
भी भरवाया। आपने छात्राओं को फॉर्म 6, 7, 8, 8ए तथा 6ए के विषय मे जागरुक किया। विषय प्रवर्तन करते हुए प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह ने कहा कि जानकारी के अभाव मे एक बड़ा तबका आज भी मतदान का उद्देश्य नही
समझ पा रहा है। कुछ लोग दुष्प्रचार कर मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने मे सफल हो जाते है। मतदाताओं को जागरुक होना पड़ेगा कि उनके मत से ही देश और राज्यों की सरकार बनती है। इस अवसर पर स्वीप सहायक नगर अधिकारी अनुपम परिहार, डॉ0 राकेश पाण्डेय, डॉ0 पी. के. घोष के साथ तहसील के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 कल्पना वर्मा,
डॉ0 अर्चना सिंह, डॉ0 मुदिता तिवारी सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित
रहें।