
( अनुराग शुक्ला )सिवान (अनुराग दर्शन समाचार )। बी एस डी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘तनी होखे द बियाह ‘की शूटिंग तमाम कलाकारों के साथ शुरू कर दिया गया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे बब्लू सिद्दीकी एक अलग किरदार में नज़र आ रहे हैं।आपको बता दें कि यह फिल्म परिवारिक के साथ साथ रोमांस व कॉमेडियन से भरपूर होगा है। निर्देशक अमिताभ कुमार ने बताया कि हमने सबसे पहले सिन की शूट किया हूँ। क्योंकि ये लोकेशन प्राकृतिक सुंदरता को अपने अंदर समेटे है । यहां फ़िल्म के कुछ खास गाने को भी शूट किया जाएगा । तनी होखे द बियाह के निर्माता मो० सोहेल है। बब्लू सिद्दीकी ने मीडिया बंधुओं से फ़िल्म के बारे में बताया कि हम लोगों की कोशिश है एक साफ सुथरी फ़िल्म दर्शकों के बीच लाने की है, जिसमे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज हो लेकिन अश्लीलता का दूर दूर तक नमो निशान न हो । फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि “मेरा जबरदस्त किरादर है जो कि मुझे दिल तक छू गया है एक आम मेहनत कश आदमी को परदे पर उतारना मेरे लिए भी एक चुनौती सी है।फ़िल्म के लेखक संजय श्रीवास्तव है कार्यकारी निर्माता राजन पाण्डेय है।तथा इस फ़िल्म में मुकेश जी का सुकुन भरा संगीत आपको सुनने को मिलेगा। संगीत की दुनिया मे मुकेश जी का नाम किसी से छुपा नहीं है।डी ओ पी जानकी लाल (जानू भाई) है पी आर ओ अरविंद मौर्या व हिमांशु यादव है तथा अब फ़िल्म निर्माण की दुनिया में ये जोड़ी एक के बाद एक कई धमाल करने के मूड में है। इस भोजपुरी फ़िल्म के मुख्य कलाकार बब्लू सिद्दीकी, जूही पाण्डेय ,रिया यादव, रोहन सिंह, प्रिंस पाण्डेय, बुल्ट शर्मा, प्रिया सिंह, टूना सिंह ,पप्पू सिंह राजपूत,आर जे रत्नेश ,अभय शर्मा ,मनोज तथा अन्य कलाकार नजर आयेंगे।