संगम क्षेत्र में बालक बालिकाओं की चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल और देव चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में संगम क्षेत्र में बालक बालिकाओं की चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । प्रयागराज के संगम पर आज स्लम बच्चों जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल और  देव चैरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज के तत्वधान में संगम क्षेत्र में 50 ड्राइंग की कॉपियां और 50 कलर बॉक्स गरीब बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इसमे प्रथम द्वितीय तृतीय के बच्चों को मुख्य अतिथि जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन पुरस्कार वितरण किया । ड्राइंग व पेंटिंग की प्रतियोगिता शाम 3:00 बजे से आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें से बालिकाओं में प्रथम कुमारी मानवी द्वितीय कुमारी पंखुड़ी और तृतीय कुमारी आस्था रही जबकि बालकों में प्रथम ऋषि कुमार द्वितीय तेजस जबकि तृतीय सत्यम रहे जिन्हें प्रोत्साहन के साथ पुरस्कार वितरण की क्या गया । कार्यक्रम की बतौर विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान ने बताया कि अनुराधा जी के माध्यम से स्लम में इस तरीके के स्कूल अन्य 7जगह  संचालित होरहे हैं और हम इस तरह के आयोजन प्रत्येक माह में एक बार किया जाएगा और इस तरह की बस्तियों में जाकर बच्चों को चयन करके उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद करने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में विकी टंडन (संस्थापक देव चैरिटेबल ट्रस्ट),जिला अध्यक्ष महिला व्यापार मंडल  श्रीमती अवंतिका टंडन जिला सचिव श्रीमती पल्लवी अरोड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान उपाध्यक्ष श्रीमती रागनी चंदेल,कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version