प्रयागराज व्यापारियों ने व्यापारी महाकुंभ में अखिलेश यादव को धनुष बाण भेट किया

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी व्यापार सभा के तत्वावधान में व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमन्त्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता व प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने धनुष बाण भेंट करके उनका स्वागत किया और व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए व्यापारियों की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया ।

इस अवसर पर अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि इस समय प्रदेश के व्यापारियों व किसान नौजवान संकट में है मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सब कहते हैं कि वह 24 घंटे काम करते हैं तब भी प्रदेश में इतनी बेरोजगारी है व्यापार की आमदनी आधी हो गई है और महंगाई दोगनी यही भाजपा शासनकाल उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ हत्या व लूट की घटनाएं बढ़ी है सुरक्षा मांगने पर उनकी हत्या हो रही है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान व्यापारी समाज हुआ है सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार बुरी तरह से ठप हुआ व्यापारियों की दयनीय हालत उन्हें भुखमरी का शिकार रहा। व्यापारी महाकुंभ में विशेष रुप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी सुरेंद्र कुमार केसरवानी ध्रुव निषाद बृजेश निषाद अशोक गुप्ता गणेश साहू अशोक सिंह अमित गुप्ता बृजेश यादव रतन केसरी सुरेश भारतीय रमेश केसरी दिनेश निषाद रमेश यादव आदि प्रयागराज से सैकड़ों की संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

Exit mobile version