महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेदकर को कांग्रेसियो का नमन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर को 66वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेदकर को कांग्रेसियो का नमन

अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन की अध्यक्षता में पार्टीजनों ने हाईकोर्ट चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया । वक्ताओं ने कहा कि अतंयत पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले अंबेदकर द्वाराा सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष से उनका तबका हमेशा प्रेरणा लेता रहा है । उन्हें एक प्रखर बुद्धिजीवी के साथ भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है । किशोर वार्ष्णेय , फुज़ैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव , देवी पांडेय, तस्लीमउददीन, अनीता कुशवाहा , परवेज़ सिद्दीकी , प्रदीप द्विवेदी , अनूप सिंह , भोले सिंह, रोहन सिंह, अभिनव पांडेय,
नयन कुशवाहा, अशोक सोनी, राकेश श्रीवास्तव , जितेन्द्र राय, मो0 जावेद, कामेश्वर सोनकर, राजकुमार शुक्ला, संजय सिंह आदि थे ।

Exit mobile version