श्रमिकों के लिए सरकार ने उठाए कारगर कदम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के द्वारा सह भोज कार्यक्रम का आयोजन गौस नगर मीरापुर में एवं बमरौली गांव में आयोजित किया गया इस अवसर पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने श्रमिक भाइयों के साथ सह भोज किया और कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार श्रमिक भाइयों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कारगार कदम उठाएं जिसका लाभ सभी भाइयों को सीधे तौर पर हो रहा है उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत कई जानकारी श्रमिक भाइयों के दी।
सह भोज के इस कार्यक्रम में अनिल केसरवानी राजेश केसरवानी रणविजय सिंह राजेश कुमार गुप्ता अखिलेश कुशवाहा रविंद्र साहू चंद्रमा प्रभारी सागर प्रजापति रॉबिन साहू रवि शुक्ला आयुष अग्रहरि एवं श्रम प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version