नगर निगम संविदाकर्मी की हत्या

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर हैजा अस्पताल के पास मंगलवार को एक युवक का शव मिला। परिवार वालों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जार्जटाउन के अल्लापुर हैजा अस्पताल के पास का रहने वाला रवि कुमार (32वर्ष) नगरनिगम में संविदा पर गाड़ी चलाता था । उसके परिवार में दो बेटी और एक बेटा एवं पत्नी रूबी देवी है। परिवार के लोगों का कहना है कि सोमवार को वह ड्यूटी गया और वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे घर से सौ मीटर दूर उसका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह कहना है कि शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Exit mobile version