आराधना महोत्सव में आज से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान की अविरल धारा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।श्रीमज्ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में आज 9 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से ज्ञान की अविरल धारा 17 दिसंबर तक बहेगी। नौ दिवसीय आराधना महोत्सव अलोपीबाग स्थित भगवान आदि शंकराचार्य मंदिर के शंकराचार्य शांतानंद महाकक्ष (हाल) में होगी। परम पूज्य स्वामी अखंडानंद जी महाराज के शिष्य स्वामी श्रुवण। नंद सरस्वती जी महाराज, मोती झील, वृंदावन के मुखारबिंद से प्रतिदिन 2:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा और 5:00 बजे से 6:00 बजे तक ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम सभी पूर्व ज्योतिष्पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती,स्वामी शांतानंद सरस्वती,स्वामी विष्णुदेवानंद सरस्वती की स्मृति में सनातन धर्म व गुरु परंपरा के प्रचार – प्रसार के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। उक्त अवसर पर भूमि पूजन, वेदी पूजन आदि भगवान शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती, स्वामी शांतानंद सरस्वती, स्वामी पिष्णुदेवानंद सरस्वती,भगवान गणेश, भगवान चंद्र मौलेश्वर और भगवान मैदानेश्वर आदि देवी देवताओं की पूजा होगी। पूर्व प्रधानाचार्य शिवार्चन उपाध्याय दंडी स्वामी विनोदानंद जी, ब्रह्मचारी आत्मानंद, आचार्य विपिन जी, ब्रह्मचारी जिमेंद्रानंद, मनीष जी, उक्त दायित्वो का निर्वाह करेंगे।

Exit mobile version