आर्य कन्या महाविद्यालय में यातायात नियमों पर आयोजित कार्यशाला

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या महाविद्यालय द्वारा सारथी फाउण्डेशन के सहयोग से एक दिवसीय यातायात नियमों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस अपर महानिदेशक प्रेम प्रकाश द्वारा महत्वपूर्ण
जानकारियां यातायात नियमों के बारे में दी गई। यातायात नियम एक्ट के विभिन्न पहलुओं सड़क यातायात चिन्हो, साइबर काइम पर छात्राओं से प्रश्नोत्तरी करते हुए
उन्होनें न केवल सम्पूर्ण विषयों की जानकारी दी। अपितु व्यवहारिक ज्ञान के रूप में 112, 1090 पर छात्राओं से फोन लगवाकर पुलिस व्यवस्था का सहयोग लोगों को किस तरह मिलता है। यह भी दिखाया। आनन-फानन में 112 कॉल पर स्थानीय पुलिस, दमकल एम्बुलेंस सभी उपस्थित हुई। इससे छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ और भविष्य में निर्भीक होकर इनका लाभ लेने के लिए तत्पर दिखी। प्रश्नोत्तरी का सही जवाब देने वाली छात्राएं पुरस्कृत भी हुयीं। और यातायात में सहयोग देने वाले शिक्षक व विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। स्वागत करते हुए महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने छात्राओं को विषय से अवगत कराते हुए उन्हे समाज का सशक्त प्रहरी बताया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सारथी फाउण्डेशन, नई दिल्ली रौनक गुप्ता ने फाउण्डेशन के बारे में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्राचार्या, डॉ० छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के बाहर सप्ताह में एक दिन ट्रैफिक इन्सपेक्टर की भूमिका निभाने का ए.डी.जी.महोदय को आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने छात्राओं के साथ भागीदारी की। डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 इभा सिरोठिया,ज्योति रानी जायसवाल,जूही श्रीवास्तव, अर्चना जायसवाल,अनुपमा सिंह, मुदिता,सव्यसांची,अमित आदि उपस्थित रहें। सी0ओ0,आस्था जायसवाल,एस०पी० सिटी, दिनेश सिंह, सी0ओ0 फायर बिग्रेड आदि की
उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।

Exit mobile version