भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले स्वामी रामभद्राचार्य

जेपी नड्डा ने सपत्नीक स्वामी जी का किया पूजन

प्रधान सेवक विधायक संजय पाठक भी रहे मौजूद

(अनुराग शुक्ला) भोपाल (अनुराग दर्शन समाचार)। हिंदू एकता महाकुंभ की सफलता को लेकर आयोजक मंडल तेजी के साथ सक्रिय है। शुक्रवार को जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य अपने उत्तराधिकारी रामचंद्र दास (युवराज) के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर चित्रकूट में आयोजित हिंदू एकता महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर स्वामी जी के साथ महाकुंभ के प्रधान सेवक कटनी के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी मौजूद रहे। श्री नड्डा सपत्नीक स्वामी जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

*कार्यक्रम में आने का दिया आश्वासन*

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य प्रधान सेवक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ दिल्ली स्थित जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा पत्नी के साथ स्वामी जी का स्वागत किया। पूजन अर्चन कर स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। रामचंद्र दास ने बताया की स्वामी जी ने चित्रकूट में आयोजित तीन दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ में आने आने का निमंत्रण दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वामी जी के निवेदन को संघर्ष स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि वह महाकुंभ में शामिल होने का प्रयास करेंगे।

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्योता दिया*

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य प्रधान सेवक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ से महाराज जी की मुलाकात हुई और उनको कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जिसको योगी जी ने स्वीकार किया और आने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version