किन्नर समाज के लिए चिकित्सालय में दो बेड आरक्षित किए जाए: सोनम किन्नर

बैठक में बोली किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष

बाराबंकी ( अनुराग दर्शन समाचार )। शुक्रवार को किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सोनम किन्नर द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में बैठक की गई। जिसमें किन्नर समाज के लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में विस्तृत चर्चा की तथा उस पर वहाँ पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा राय भी लिया गया। उन्होंने कहा कि कि जनपद में किन्नर समाज के लोगों के लिए सरकारी चिकित्सालय में दो बेड आरक्षित किए जाए। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में किन्नर समाज के लोगों पर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न का केस दर्ज नही है। पुलिस विभाग द्वारा सुझाव दिया गया कि किन्नर समाज को किसी भी के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण के लिए थानों में एक रजिस्टर बनाया जाए। इस अवसर पर सोनम किन्नर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से यह बैठक की गई है। जिसमें किन्नरों के मौलिक अधिकार देना है और उनके लिए शिक्षा की भी व्यवस्था हो सके। साथ ही यह भी कहा कि सम्बन्धित अधिकारी किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करें। बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी, एडिशनल पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

…तो चढ़ा पारा

लोकसभागार में बैठक कर रही सोनम किन्नर का पारा उस समय चढ़ गया जब बैठक में जिलाधिकारी डा. आदर्ष सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स नदारद मिले। उन्होने कहा कि मेरे प्रोटोकाॅल में है कि डीएम व एसपी स्वयं मौजूद रहे।

Exit mobile version