हिंदू एकता महाकुंभ: अब ना हुए एक तो हिंदुओं का अस्तित्व हो जाएगा खत्म – स्वामी रामभद्राचार्य

( संजय शुक्ला )भोपाल (अनुराग दर्शन समाचार )। देश में अगर हिंदू अगर एक ना हुए तो उनका अस्तित्व समाप्त होने में समय नहीं लगेगा। अधिकांश समस्याएं मिटाने के लिए देश में 80 परसेंट हिंदुओं का होना जरूरी है। उक्त बातें जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शनिवार को भोपाल स्थित विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे।

 

देश की समस्या मिटाने के लिए 80 फीसदी हिंदुओं का होना जरूरी

हिंदू एकता महाकुंभ के जरिए एक होने का दिया जाएगा संदेश

पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि हिंदू एकता महाकुंभ के जरिए बिखरे हुए हिंदुओं को एक होने का संदेश दिया जाएगा। छोटी-छोटी टोलियां बनाकर उन्हें एक किया जाएगा। स्वामी जी ने कहां की जो भी दलगत पार्टी हिंदू हित की बात करेगा वही अब देश में राज करेगा। हिंदुओं के साथ लगातार अत्याचार अनाचार और व्यभिचार होता आया है। शांति का प्रतीक हिंदू कभी भी हिंसा में विश्वास नहीं करता।

अब समय आ गया है की देश और दुनिया में बिखरे हुए हिंदू संगठन एक होकर हिंदुओं को एकत्र करें। स्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता के समय भारत में 75 फीसदी हिंदू थे। जो अलग अलग वर्गों और संप्रदायों में थे। आज उनकी आबादी घटकर 55 से 60 फ़ीसदी हीरा गई है।

सनातन से चला आ रहा हमारा धार्मिक आयोजन कुंभ और महाकुंभ मात्र प्रदर्शन की चीज बन कर रह गई है। हिंदुओं को एकत्रित करने के लिए भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट की पवित्र धरा पर हिंदू एकता महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के जरिए हिंदुओं को एक होने का संदेश दिया जाएगा।

चुनाव से कोई लेना-देना नहीं, सिर्फ एकत्रित करने का दिया जाएगा संदेश

पत्रकारों के सवाल जवाब में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा की हिंदू एकता महाकुंभ सिर्फ हिंदुओं को एकत्रित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। उत्तर प्रदेश चुनाव को या आने वाले समय में लोकसभा के चुनाव से इसको कतई न जोड़ा जाए। हमारे धार्मिक स्थल पूरी तरह से अभी मुक्त नहीं हुए हैं अयोध्या के बाद काशी और मथुरा पर बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। या तभी संभव होगा जब हिंदू समाज एक होकर काशी और मथुरा पर अपनी आवाज को उठाएगा। हिंदू एकता महाकुंभ में कई प्रमुख एजेंडे को शामिल किया गया है। महाकुंभ में हिंदुओं को उनके एक जूट होने पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा।

बीडी शर्मा सुहास भगत एवं संजय पाठक भी मौजूद रहे

तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास (जय महाराज ) ने कहा कि हिंदू समाज बहुत ही सरल है। उसे छल कपट से कोई लेना देना नहीं होता इसलिए सभी पार्टियां उसकी भावनाओं से खेल कर सत्ता पर काबिज हो जाती है। जय महाराज ने कहा कि कटनी के विधायक हिंदू हृदय सम्राट संजय सत्येंद्र पाठक को महाकुंभ का प्रधान सेवक नियुक्त किया गया है। श्री पाठक की देखरेख में कार्यक्रम की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रभारी सुभाष भगत एवं प्रधान सेवक संजय पाठक मौजूद थे। इसके पूर्व स्वामी रामभद्राचार्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर जाकर उन्हें हिंदू एकता महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।

Exit mobile version