जब लखनऊ के जाम में फंसे जैकी श्रॉफ, खुद सड़क पर उतरकर कराया रूट क्लियर

इलाहाबाद। बता दें कि जैकी लखनऊ में फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के मोशन पोस्टर में संजय का बैक लुक देखने को मिल रहा है. साथ ही एक दमदार डायलॉग सुनाई दे रहा है, जिसमें संजय कह रहे हैं ”हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे तो महाभारत.”

मशहूर फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है. इस वीडियो में वहलखनऊ में अपनी गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक क्लियर कराते दिख रहे हैं.

बताया जा रहा है कि जैकी श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रस्थानम’ की शूटिंग के लिए पुराने लखनऊ स्थित रुमी दरवाजा इलाके में गए थे, जहां वे ट्रैफिक जाम में फंस गए. इस दौरान उन्होंने खुद गाड़ी से उतरकर रास्ता क्लियर कराया और फिर कार में बैठक होटल के लिए रवाना हो गए.

इस वीडियो को देखकर लगता है कि इसकी रिकॉर्डिंग शायद जैकी श्रॉफ की गाड़ी में बैठे किसी शख्स ने की है.

Exit mobile version