विपिन रावत की वीरगति पर हसने वालो की तत्काल प्रभाव से समाप्त हो नागरिकता-महंत बजरंग मुनि

खैराबाद (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जेहादियों के द्वारा किए गए 9 बार आत्मघाती हमले को झेल चुके महंत बजरंगमुनि उदासीन ने सीडीएस बिपिन रावत एवं उनके साथ वीरगति प्राप्त करने वाले बहादुर भारत माता के वीर सपूतों की वीरगति पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं कहा कि मैं राष्ट्रपति महोदय से यह मांग करता हूं कि जो भी राष्ट्र विरोधी सीडीएस बिपिन रावत वीरगति पर हंस रहे है या सोशल मीडिया के माध्यम से अनाप-सनाप बातें कर रहा है उनकी नागरिकता तत्काल प्रभाव से समाप्त करके राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए। महंत बजरंग मुनि ने कहा यदि इन्हें खुला छोड़ दिया गया तो यह हर किसी शहीद के ऊपर छींटाकशी और सोशल मीडिया पर छींटाकशी करेंगे । इन्हें तत्काल साइबर सेल द्वारा इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

Exit mobile version