
नई दिल्ली (अनुराग दर्शन समाचार )। फुटबॉल दिल्ली एवं डी ए एस सी द्वारा दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आज के सेमीफाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की महिला फुटबॉल टीम ने एक कड़े मुकाबले में हरयाणा की टीम मेरा गाओं मेरा देश ने 0 -1 से हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा । अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के शुरुवात से ही अकादमी के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने हरयाणा की खिलाड़ियों के विरुद्ध एक अच्छे खेल का प्रदर्शन किया I प्रथम हाफ गोल रहित बराबरी पर रहा I खेल के दूसरे हाफ के अंतिम ५ मिनट पर एक गोल खा गयी I अंत में नॉर्दन अकादमी को तीसरे स्थान कांस्य पदक एवं टीम ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा I
मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान प्रसून बनर्जी एवं फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष साजि प्रभाकरन ने खिलड़ाइयो को पुरस्कार वितरित किया Iअकादमी की अंजलि सिंह को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जबकि सोनाली को सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार मिला Iअकादमी की टीम के महिला खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है गोलकीपर- प्रियंका, सुधा डिफेंडर- यशफा, ज़ेबा, पायल, अज़रा, अंजली, मनीषा
मिडफील्डर- अमीषा, मनीषा, सोनाली फॉरवर्ड- श्रेया, अंकिता, समन, पूजा I टीम प्रशिक्षक – इंद्रनील घोष