कालीदास स्मृति टी-20 कैशमनी क्रिकेट आठ से

विजेता को 35000 एवं उपविजेता टीम को 21000 रुपये की मिलेगी धनराशि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । स्वर्गीय कालीदास स्मृति टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता आठ जनवरी से दौलत हुसैन इंटर कालेज मैदान पर खेली जायेगी।
लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में टीमों को प्रवेश दिया जायेगा। प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी अंडर-23 और पांच खिलाड़ी ओपन के होंगे। टूर्नामेंट कलर ड्रेस एवं सफेद बाल से होगा। विजेता टीम को 35 हजार एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद दिये जायेंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5100, बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट बॉलर को 2100-2100 और प्रत्येक मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपये नगद मिलेंगे।
महासचिव मनीष यादव के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 25 दिसंबर तक अपने आवेदन के साथ दौलत हुसैन मैदान पर आयोजन सचिव मो. रिजवान (9839522868) अथवा आमिर आब्दी (7905167472) से सम्पर्क कर सकती हैं।

Exit mobile version