
(अनुराग शुक्ला )चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार )। चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक केसत्यनारायण, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने हिन्दू एकता महाकुम्भ की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल बेडीपुलिस पहुंच व्यवस्थायें देखी। सोमवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने पेयजल, विद्युत, मोबाइल शौचालय, पार्किंग व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, मंच व्यवस्था, सेफ हाउस, यज्ञशाला, भोजनालय कक्ष, वीआईपी सडक मार्ग आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी/ कार्यक्रम संयोजक रामचन्द्र दास, जयमहाराज से जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक केके शुक्ला को निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता आरएस मिश्रा को निर्देश दिये कि टैंकरों के माध्यम से पार्किंग स्थल व आसपास सभी जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाये।
उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कहा कि 15 दिसम्बर को हिन्दू एकता महाकुम्भ का बडा कार्यक्रम है। कानून व्यवस्था समेत सभी व्यवस्थायें दुरुस्त करा ली जायें, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। इस मौके पर एसडीएम कर्वी पूजा यादव, एएसडीएम सत्यम मिश्रा, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय, सीओ हर्ष पाण्डेय व सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा नेता सुनील सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।