
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सावन एंटरटेनमेंट व सिंह ब्रदर प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म “अखिया तोहार कमल कईले बा”का आज सिवान के के एस आर कांप्लेक्स में मुहूर्त किया गया ! इस अवसर पर संजय सिंह ( अभिनेता) व विपिन सिंह साथ और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ! इस अवसर पर निर्देशक मार्शल जी ने बताया की फिल्म की शूटिंग दिसम्बर में बिहार के सिवान जिला के मनोरम लोकेशन पर शूट की जाएगी ! फिल्म में कुल सात गाने है। जिस का संगीत नौशाद खान व अजीत तैयार कर रहें है ! फिल्म की कहानी दो दोस्तों पर आधारित है दोनो दोस्तों के संघर्स की कहानी इस फिल्म में दिखाया जायेगा ! इस फिल्म में भोजपुरी के रोहन सिंह,राहुल टाईगर,जूही पाण्डेय,ऐश्वर्या झा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है। निर्माता राजन देसाई व प्रभात कुमार सिंह निर्देशक मार्शल जी लेखक राजेश पाण्डेय व प्रभात कुमार सिंह छायांकन जानू बभूरिया,,संगीत नौशाद खान-अजीत ,प्रचारक अरविन्द मौर्या है। फिल्म के कलाकार है रोहन सिंह, राहुल टाईगर, जूही पाण्डेय, ऐश्वर्या झा बुलेट शर्मा , नौनित बाबा , टी एन त्रिपाठी, मनोज दुर्वेदी, टी के सिंह, अकाश कुमार ,रोहित सिंह शौर्या,रंजन पाण्डेय,पप्पू सिंह ,प्रिया सिंह गौरव यादव,अभय मिश्रा सिपाही लाल भारती अन्य कलाकार नजर आएंगे।