व्यापारियों ने मंडी समिति शुल्क फिर से लागू किए जाने के विरोध में डीएम को सौपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में मंडी शुल्क फिर से लागू किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी प्रयागराज कार्यालय में अपर जिलाधिकारी ( नगर) मदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि मंडी समिति शुल्क फिर से लागू होने से महंगाई और बढ़ेगी। जहां मंडी शुल्क वसूलने का सीधा असर गेहूं चावल दाल आदि के भाव पर पड़ेगा मंडी समिति के परिसर के बाहर कारोबारियों पर डेढ फिसदी शुल्क देना होगा इसमें एक प्रतिशत मंडी समिति शुल्क और आधा प्रतिशत विकास सेवा होगा। महंगाई से जूझ रही गरीब जनता महंगाई का और अधिक बुझा बढ़ेगा राज्य सरकार ने महंगाई थोपी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों को नए सिरे से लाइसेंस बनवाना होगा । यदि मंडी समिति शुल्क लागू करने का सरकार निर्णय लिया है तो संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वाले

श्री सर्व अजय श्रीवास्तव इफ्तेखार अंसारी रश्मि गौड़ बृजेश निषाद राज गोस्वामी शिवम पुरवार विकास अग्रहरि अमित गुप्ता युसूफ अंसारी रानी केसरवानी सुरेश भारतीय विनोद अग्रहरि अरमान कुरैशी सुनील वैश्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version