
पुलिस कर्मियों को निर्देश देते डीएम
हिन्दू एकता महाकुम्भ सकुशल सम्पन्न कराने को जिला प्रशासन मुस्तैद
( अनुराग शुक्ला ) चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार ) । जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने हिन्दू एकता महाकुम्भ को सकुशल सम्पन्न कराने को तैनात मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग कर कहा कि सभी तालमेल से ड्यूटी स्थल का भ्रमण कर कोई समस्या हो तो तत्काल बतायें, ताकि समाधान किया जा सके।
मंगलवार को हिन्दू एकता महाकुम्भ कार्यक्रम स्थल बेडीपुलिया में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिये कि सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दें, ताकि विद्युत व पेयजल व्यवस्था बरकरार रहे। पार्किंग स्थलों पर सफाई टीम बनाकर डीपीआरओ व नगर पालिका परिषद स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग का कैम्प लग गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर विशेष महानुभाव को सुनने को काफी लोग आ रहे हैं। मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारी आपस में सम्पर्क कर ड्यूटी स्थल से हटे नहीं। विद्युत सुरक्षा का प्रमाण पत्र भी लिया जाये। भोजन वितरण का कोई व्यवस्था न हो। हर हाल में हिन्दू एकता महाकुम्भ को सकुशल सम्पन्न कराना है। एयरपोर्ट व अन्य स्थलों से वीवीआईपी लाने व ले जाते समय संबंधित मजिस्टेªट मार्ग व्यवस्था पहले से क्लियर करा लें, ताकि आवागमन में कोई समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि रामघाट व परिक्रमा मार्ग में ड्यूटी में लगे मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारी विशेष ध्यान दें। सालीन रहकर कार्य करें। कार्यक्रम में आदरणीय संत-महंत आ रहे हैं। कोई समस्या पैदा करे तो उसे शान्ति पूर्वक निपटायें। किसी के साथ अभद्रता न करें। पार्किंग में वाहनों को ऐसे खडा करायें, ताकि कोई समस्या न आये। इस मौके पर एएसडीएम राजबहादुर, एएसडीएम सत्यम मिश्रा, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय, सीओ हर्ष पाण्डेय, डीपीआरओ तुलसीराम, एक्सईएन जल संस्थान आरएस मिश्रा, डीडीए कृषि राजेश दुबे समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।