राम मंदिर निर्माण की गति देखकर अभिभूत हुए श्री श्री रविशंकर

रामलला का किया दर्शन, अयोध्या में बनायेंगे आर्ट ऑफ लिविंग का भवन

( अनुराग शुक्ला ) अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) । आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर आज अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में श्री रामलला का दर्शन पूजन किया। श्री रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद श्री श्री रविशंकर राम मंदिर निर्माण की गति देखकर अभिभूत हुए।उन्होंने कहा बहुत अच्छा काम चल रहा है।बहुत शीघ्र ही सभी राम भक्तों की जो मनोकामना है राम मंदिर देखने का वो साकार हो जाएगा। बहुत सुंदर ढंग से डेडीकेटेड इंजीनियर समर्पित होकर अपना काम कर रहे हैं। इसको देखकर बहुत तसल्ली हुई।वही कहा जैसे वाराणसी का एक नया रुप भव्य सामने आ रहा है वैसे ही अयोध्या का भी होगा।श्री श्री रविशंकर ने कहा आर्ट ऑफ लिविंग के एक भवन बनाने का अपना भी यही सोच है। श्री श्री रविशंकर अध्यात्मिक गुरु रामलला का दर्शन पूजन कर बाहर निकले गुरू। भविष्य में अयोध्या धाम में बनने वाले राजघाट के पास आर्ट ऑफ लिविंग के भवन की जमीन का भी निरीक्षण करेगें।तो वही विकास प्राधिकरण अयोध्या कई धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर अयोध्या धाम में डेवलपमेंट पर काम कर रहा है।अयोध्या विकास प्राधिकरण संस्थाओं को सरकारी जमीन उपलब्ध करा रहा है।

Exit mobile version