अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महामंत्री राजेंद्र दास के साथ परिषद के पदाधिकारीयो ने किया संगम पूजन
Anurag shukla
लेटे हुए हनुमान जी व मां अलौप शंकरी का किया पूजन अर्चन
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्री महंत श्री रविंद्र पुरी जी महाराज के अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात अपने परिषद के सदस्यों के संग प्रयाग के प्रथम आगमन पर आज संत महात्माओं के संग सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम पर आरती पूजन किया उसके पश्चात लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन और अंत में नगर देवी शक्तिपीठ मां अलोप शंकरी का वैदिक पद्धति से पूजन अर्चन किया। अखाड़े के श्री महंत यमुना पुरी जी महाराज ने बताया कि उनके साथ 7, अखाड़ों के नवनियुक्त पदाधिकारी संरक्षक एवं सदस्यगण थे। जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज, महामंत्री श्री महंत राजेंद्र दास जी महाराज, संरक्षक मंडल में श्री महंत धर्मदास जी महाराज, श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा के महंत ज्ञान देव सिंह जी महाराज, प्रवक्ता अखिल भारती पंच निर्वाणी अनी के श्री महंत गौरी शंकर दास जी महाराज, श्री पंच निर्वाणी अनी के श्री महंत मोहन दास जी महाराज ,कोषाध्यक्ष श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के महंत जसविंद्र सिंह शास्त्री जी, उपाध्यक्ष श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत कोठारी दामोदर दास जी महाराज श्री शंभू पंच अटल अखाड़ा के श्री महंत बलराम भारती जी, वैदेही वल्लभ देवाचार्य जी महाराज ,श्री महंत ईश्वर दास जी ,निर्मोही अखाड़े के सचिव श्री महंत नरेंद्र दास जी महाराज, महंत गोपाल दास जी महाराज, निर्वाणी अनी के महंत सत्यदेव दास जी महाराज ,पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े के सचिव महंत अग्र दास जी महाराज ,श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के थानापति प्रमोद पुरी जी, विवेक भारती जी ,शिवानंद पूरी जी, रमेश गिरी जी आदि उपस्थित रहे। अखाड़े की मीडिया प्रभारी ने बताया कि काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर सभी अखाड़ा परिषद के सदस्य गण का प्रयाग आगमन हुआ, पूजन अर्चन के पश्चात सदस्यों के संग बैठक कर अंत मैं उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म का वैभव पूरी दुनिया में पहुंच रहा है। उनके नेतृत्व में देश का भविष्य उज्जवल है। आयोजन के समापन के पश्चात सभी ने भोग प्रसाद पाया ।सायंकाल द्वितीय सत्र में अखाड़े व संकट मोचन हनुमान मंदिर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। रात्रि में ही अखाड़ा परिषद के सभी सदस्य गण हिंदू एकता कुंभ ,चित्रकूट के लिए रवाना हुए। उक्त अवसर पर प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय प्रयाग वाल राजेंद्र पालीवाल ,श्री दारागंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़, मदन वैश्य ,लालजी यादव, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के शिव कुमार उपाध्याय, अशोक तिवारी, सुधा यादव, अभिषेक दुबे, शैलेंद्र अवस्थी, रविंद्र गोस्वामी, संतोष यादव राजेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।