मंडी शुल्क लगाएं जाने के विरोध में व्यापारियों ने निकाला जन जागरण यात्रा

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में मंडी शुल्क लगाए जाने के विरोध में व्यापारी हाथ में तख्ती लेकर नारा लगा रहे थे प्रदेश सरकार होश में आओ मंडी शुल्क हमें स्वीकार नहीं निकला जन जागरण यात्रा खटाई मंडी गाजीगंज मंडी मुट्ठीगंज से राम भवन चौराहे पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर विजय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार आदेश दिया कि राज्य सरकार को मंडी शुल्क फिर से लागू हो से

महंगाई और बढ़ेगी आम जनता को दो वक्त की रोटी लाले पड़ जाएंगे। संरक्षक दुर्गा प्रसाद ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाएगा। जहां मंडी शुल्क वसूलने का सीधा असर गेहूं चावल दाल आदि के भाव पर पड़ेगा मंडी समिति के परिसर के बाहर कारोबारियों पर डेढ फिसदी शुल्क देना होगा इसमें एक प्रतिशत मंडी समिति शुल्क और आधा प्रतिशत विकास सेवा होगा। महंगाई से जूझ रही गरीब जनता महंगाई का और अधिक बुझा बढ़ेगा राज्य सरकार ने महंगाई थोपी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों को नए सिरे से लाइसेंस बनवाना होगा हमें मंडी शुल्क स्वीकार नहीं है। इस अवसर पर सर्व धर्म प्रकाश केशरवानी पंकज गुप्ता बृजेश निषाद सर्वजीत सिन्हा रमेश चंद केसरी कृष्णा देव आर्य जीतू सोनकर रानी केसरवानी सारिका यादव अनीता गुप्ता इफ्तेखार अंसारी शिवम पुरवार ध्रुव निषाद रानी केसरवानी सुरेश भारतीय शरद भारतीय आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version