देश भर के महापौर कल करेंगे रामलला का दर्शन

( अनुराग शुक्ला )अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) । 17 दिसंबर को वाराणसी में महानगरों के महापौर का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है । इस सम्मेलन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे । सम्मेलन के उपरांत देश के सभी महापौरों का अयोध्या धाम में18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे देवकाली स्थित हाईवे के बगल पंचशील होटल में आगमन होगा। इस मौके पर देश के 100 महापौरों के आने की संभावना है। जहां पर अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सभी महापौरों का अयोध्या की संस्कृति के अनुरूप उनका भव्य सम्मान करेंगे। तत्पश्चात सभी महापौर रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। इसके बाद सरयू आरती के उपरांत सभी महापौर अपने अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version