फिल्म”परवरिश “जिसमें 13 वर्षिय अंशिका बतौर बाल कलाकार के रूप में करेंगी काम

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सीमा आर इन्टरप्राइजे़ज के बैनर तले फिल्म डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म”परवरिश “जिसमें मुख्य भूमिका में नवोदित नील निलेश और उषा मौर्या निभा रहे हैं। इस फिल्म में बतौर बाल कलाकार के रूप में अंशिका अग्रहरि दिखाई पड़ेगी इनके पिता धीरज अग्रहरि एक व्यवसायी है।प्रतिभावान अंशिका अग्रहरि तीन वर्ष की उम्र से ही अपने नृत्य और अभिनय से सबके दिलों में अपना स्थान बनाती रही हैं।13 वर्षिय अंशिका आत्मविश्वास से भरी हुई है और अपने अभिनय से आप सबके दिलों में अपना स्थान बनाने के लिए प्रयासरत है।

Exit mobile version