प्रयागराज पुस्तक मेला का आज शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज पुस्तक मेला का शुभारंभ सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया पुस्तक मेला में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा एवं रोटरी प्लैटिनम के अध्यक्ष रितेश सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस पुस्तक मेला में पूरे भारत से विभिन्न विभिन्न नामी-गिरामी पुस्तक प्रकाशकों के द्वारा अपने पुस्तकों की प्रदर्शनी की गई विविध प्रकार की पुस्तकें यहां पठन-पाठन के लिए उपलब्ध हैं पुस्तक मेला पहले भी इलाहाबाद में लगाया जाता था परंतु करुणा के कारण विगत 2 वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो पा रहा था परंतु इसका पुनः आयोजन मनीष गर्ग एवं मनोज सिंह चंदेल जी के अथक प्रयास से संभव हुआ है इस पुस्तक मेला के आयोजन में शशांक जैन डॉक्टर सुभाष यादव दिनेश सिंह जी संजय तलवार एकता तलवार भावना महेश्वरी शुभम शेख डाबर वकील एवं सिकंदर जी ने विशेष रुप से सहयोग किया इस पुस्तक मेला में रोटरी प्लेटिनम के द्वारा मुफ्त चिकित्सीय परामर्श अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा निशुल्क दिया जाएगा इसका आयोजन प्रतीक पांडे जी टीम के द्वारा किया जा रहा है इस पुस्तक मेला में सभी पुस्तक प्रेमियों को पठन-पाठन से संबंध रखने वाले छात्र छात्राओं को पठन-पाठन के लिए विविध सामग्री उपलब्ध रहेगी यह पुस्तक मेला 10 दिनों तक चलता रहेगा सभी प्रयाग वासियों से निवेदन है इसका आयोजन का लाभ उठाएं।

Exit mobile version