फ़ैज़ान राशिद को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर का आजीवन सदस्य नियुक्त किया गया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फ़ैज़ान राशिद की नियुक्ति इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी ने की। यह जानकारी सेंटर के सचिव अबरार अहमद (आई.आर.एस.) ने दी। फ़ैज़ान राशिद भारत सरकार के एक उपक्रम में विधि अधिकारी के रूप में प्रयागराज में कार्यरत हैं एवं दस्तगीर निशुल्क विधिक सहायता केंद्र के संयोजक हैं जिसका उद्देश्य गरीब, असहाय एवं ज़रूरतमंद लोगों को विधिक सहायता निशुल्क प्रदान करना है।
नयी दिल्ली में स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर की नीवँ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में रखी थी। इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर का उद्देश्य भारत में इस्लामी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ साथ मुसलमानो और ग़ैर मुसलमानो के बीच में मैत्रीपूर्ण संबंधो को बढ़ावा देना एवं शांति, सद्भाव , एकीकरण और सहिष्णुता को बढ़ावा देना है। सेंटर इस्लाम में अध्ययन और शोद्ध के साथ साथ तुलनात्मक अध्ययन को भी बढ़ावा देता है एवं विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन करता है जिसमें देश विदेश से शिक्षाविद, विद्वान एवं राजनीतिज्ञ हस्तियाँ शामिल होती हैं ।

Exit mobile version