इलाहाबाद विकास मंच 20 दिसम्बर को जिलाधिकारी को सौपेगा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विकास मंच की बैठक बाई का बाग़ कार्यालय पर हुई जिसमे निर्णय लिया गया कि सड़क पर दुकानों के बाहर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रशासन की निष्क्रियता के संदर्भ में दिनाँक 20 दिसम्बर 2021 को जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमे विशेष रूप से अवगत कराया जाएगा कि सड़क पर सड़क पर शराब पीने के कारण महिलाओ का उस सड़क से निकलना मुश्किल होता है वही आस पास के निवासियों को भी तमाम दिक्कते होती है देर रात तक उन जगहों पर अराजकता का माहौल बना रहता है । बैठक को मुख्य रूप से अध्यक्ष बद्री चौरसिया जावेद अहमद सुश्री पूनम यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनोज निषाद जी ने सम्बोधित किया बैठक में सर्व श्री राकेश चौरसिया परवेज रमेश गुल्लू धर्मेंद्र आसिफ अमित कुलदीप सहित अन्य कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version