
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । भाजपा का झूठ बेनकाब करने हेतु कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को गुर सिखाये गये । जार्जटाउन स्थित एक गेस्ट हाउस में शहर उत्तरी विधानसभा के प्रशिक्षण से पराक्रम के पांचवें चरण में इस विषमता से मुकाबले और कांग्रेस के इतिहास को गलत बताने की संघी चाल को लेकर व्यापक चर्चा की गई । ट्रेनिंग कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि बेरोजगारों एवं नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार से किसान, व्यापारी और महिला वर्ग परेशान है । छत्तीसगढ़ से आये प्रभारी विधायक रेख चंद्र जैन ने कहा कि महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल है । कहा कि आजादी की लड़ाई के इस शहर से पुनः देश को नयी दिशा मिलेगी । प्रारंभ में बंदे मातरम और राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । प्रभारी महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह , प्रशिक्षक संजीव सिंह, जाग्रति राही , विजय राव , मनीष सिन्हा के अतिरिक्त किशोर वार्ष्णेय, अशोक सिंह, सुभाष पांडेय, रंजन कुमार, देवी पांडेय, इशरत चाँद, प्रदीप द्विवेदी, राम मनोरथ सरोज, संजय सिंह, नीरज पाल, भोले सिंह, रविन्द्र सिंह सहित सैकड़ों शामिल थे ।