बसपा बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार-नकुल दूबे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी बहन मायावती के नेतृत्व में आगामी 2022 के विधानसभा आम चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर व प्रतापगढ़ के विधानसभा अध्यक्षों व प्रभारियों तथा प्रभारी प्रत्याशियों की कर्नलगंज में आयोजित रविवार को एक संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुये कही।

प्रयागराज में 24 को बसपा करेगी महासम्मेलन सतीश मिश्रा करेंगे संबोधित

28 विधानसभाओं की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

उन्होंने आगे कहा कि बसपा जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। विगत 23 जुलाई से 07 सितम्बर तक बसपा के हुये कार्यक्रमों में मिलते जन समर्थन से प्रदेश की सर्वसमाज की आम जनता बसपा के 2007 से 2012 तक के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है। उन्होंने मण्डल के सभी विधानसभा अध्यक्षों व प्रभारी प्रत्याशियों से 24 दिसम्बर को अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित एक दिवसीय महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

समीक्षा बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. विजय प्रताप, डा. अशोक गौतम, बाबूलाल भंवरा, पूर्व विधायक राजबली जैसल सहित मण्डल के 28 विधानसभाओं के बसपा संगठन के विधानसभा अध्यक्षों व प्रभारी प्रत्याशियों सहित लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version