अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद् के पदाधिकारियों का श्री दण्डी स्वामी आश्रम अरैल में हुआ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद् के सभी विशिष्ट श्री दण्डी स्वामी आश्रम अरैल नैनी में पधारे। पदाधिकारी गण में मुख्य रूप से अखिल भारतीय दंण्डी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज, अखिल भारतीय दंण्डी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ धाम पीठाधीश्वर, स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ,अखिल भारतीय दंण्डी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री दण्डी स्वामी शंकराश्रम जी महाराज,एवं सभी दण्डी संन्यासी परिषद् के मुख्य सदस्य गण का नागेश्वर धाम में स्वागत सत्कार हुआ। दंडी संन्यासी अपनी भूमि आवंटन के लिए प्रयागराज आये हैं । जो लगातार प्रशासन अधिकारी से वार्ता कर रहे हैं।अगले 22 तारीख को दंडी संन्यासी समाज की भूमि आवंटन होने का तिथि तय की गई है जिसमें सभी दंडी संन्यासी उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version