भोजपुरी फिल्म “जय भैरव” का ऑडिशन संपन्न, सैकड़ों लोगों ने दिखाए अपने हुनर का जलवा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रैना फिल्म्स व जय गणेश एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “जय भैरव” के लिए ऑडिशन का आज समापन हो गया। यह ऑडिशन फिल्म के लीड रोल, मेल – फीमेल एवं सपोर्टिंग रोल हेतु रखा गया था। बता दें कि भोजपुरी साइको किलर बेस्ड फिल्म “जय भैरव” के लिए प्रयागराज के अल्लापुर में दो दिवसीय ऑडिशन 18 एवं 19 दिसंबर को रखा गया था जिसमें देश के कोने कोने से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर का जलवा बिखेरा। ऑडिशन में बतौर जज फिल्म के निर्माता निर्देशक ज़ुबैर अली जूबी, म्यूजिक डायरेक्टर श्याम कमल यादव व सीनियर कलाकार राजेंद्र तिवारी दुकान जी साथी गीतकार मंगला प्रसाद तिवारी एवं सिंगर रुपेश मौर्य मार्शल मौजूद थे। गौरतलब है कि यह फिल्म यूपी के प्रयागराज सहित अन्य कई जिलों में की जायेगी। फिल्म में गीत मंगला प्रसाद तिवारी का है, निर्माता ज़ुबैर अली जूबी, म्यूजिक श्याम कमल का है। प्रोडक्शन हेड हिमांशु यादव व अरविंद यादब एवं फिल्म के पीआरओ राजित कुमार हैं।

Exit mobile version