विनीत का नाबाद अर्धशतक, फैसल बने मैन ऑफ द मैच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विनीत सिंह के नाबाद अर्धशतक (50) की मदद से उत्तर मध्य रेलवे एकादश ने मैत्री क्रिकेट मैच में दीक्षित कोचिंग को पांच विकेट से हराया।

डीएसए मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में दीक्षित कोचिंग ने टास जीतकर 20 ओवरों में 8 विकेट पर 117 रन बनाए। अंकुश ने 40 व भास्कर ने 20 रन का योगदान दिया।

उमरे एकादश के विजय द्विवेदी ने दो तथा अरविंद, गोलू, मोहन, विनीत सिंह व डा. अनिल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उत्तर मध्य रेलवे एकादश ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बना लिए।

विनीत सिंह ने नाबाद 50, मोहन ने 26 और फैसल अंसारी ने नाबाद 11 रन बनाए। दीक्षित कोचिंग के क्रिश ने तीन विकेट लिया। मैच में तीन कैच लेने के अलावा बेहतरीन फील्डिंग एवं नाबाद 11 रन बनाने वाले फैसल अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Exit mobile version