
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) जनवरी माह में माघ मेला के मद्देनजर मेला प्रसाशन के रवैये से खिन्न तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज के पदाधिकारियों ने संस्था के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा के नेतृत्व में दारागंज के संकट मोचन मंदिर में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रोक लिया और अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया, मेला प्रसाशन के रवैये पर भारी नाराजगी प्रकट की और मामले को गम्भीरता से सुनते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वहाँ मौके पर मौजूद मेलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय को तलब कर उक्त मामले को गम्भीरता से देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रयागवाल समाज के सभी मांगो को गम्भीरता लेकर तत्काल उसका निदान कराने का निर्देश दिया। वहीं तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने कहा कि जब तक मेला प्रसाशन प्रयागवालों के मांगो पर कार्यवाही करते हुए, समय से प्रयागवालों के भूमि को चिन्हित करके नक्शा नही देगा तबतक सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में किसी प्रकार के भूमि आवंटन की प्रक्रिया को शुरू नहीं करने दिया जायेगा | सर्व प्रथम मेले के नक्शे पर प्रयागवालों के भूमि को प्रत्येक सेक्टरों में निर्धारित करके नक्शे में पी बनाकर हमें उपलब्ध कराने के बाद ही किसी को भूमि आवंटित करने देगे | यदि ऐसा न हुआ तो मौके पर पहुंचकर भारी विरोध किया जायेगा | जिसपर डिप्टी सीएम ने मेलाधिकारी से कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के बाद आप तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके ही कोई प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं | यह मेला कल्पवासियों और तीर्थ यात्रियों का है। उनकी व्यवस्था पहले की जाय । उक्त अवसर पर महामंत्री चन्दन तिवारी, रसिक तिवारी, असीम भारद्वाज, राहूल तिवारी, अविरल मिश्रा, विपिन तिवारी, कृष्णा शोकहा, विजय भारद्वाज, शिवम मिश्रा, सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे | उक्त जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी अनंत पान्डेय डम्पी ने दिया।