पीएम से मुलाकात का ठोस आश्वासन न मिलने से नाराज युवा सलोरी में सड़क पर उतरे

पीएम मोदी को ट्वीट कर मुलाकात के लिए मांगा वक्त

मोदी प्रवास के दरम्यान युवा ट्वीट पर चलायेंगे #मोदी_रोजगार_दो अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रोजगार के मुद्दे पर बालसन पर हुये प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा पीएम से युवाओं की मुलाकात कराने के सवाल पर आज किसी तरह का आश्वासन न देने से नाराज युवा सलोरी में सड़क पर उतर आये। देर शाम अंबेडकर पार्क में मीटिंग के बाद शुक्ला मार्केट तक सैकड़ों युवाओं ने मार्च निकाल कर विरोध योगी सरकार के विरुद्ध नाराजगी जताई। तय किया गया है अगर कल सुबह 10 बजे तक प्रशासन द्वारा पीएम से मुलाकात कराने के संबंध में निर्णय नहीं लिया गया तो योगी सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के विरुद्ध दर्ज कराने और पीएम मोदी द्वारा 2017 विधानसभा चुनावों में सभी रिक्त पदों को भरने के वादे को अमल में लाने के लिए हस्तक्षेप करने के लिए ट्विटर पर हैशटैग #मोदी_रोजगार_दो अभियान 12 बजे पीएम मोदी के प्रयागराज प्रवास तक चला कर रोजगार के सवाल को हल करने, सभी रिक्त पदों को विज्ञापित करने के लिए आवाज बुलंद की जायेगी। युवा मंच पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि अगर कल तक सभी रिक्त पदों को विज्ञापित करने के लिए ठोस घोषणा नहीं की गई तो 28 दिसंबर को लखनऊ में युवाओं की महापंचायत होगी और रोजगार के मुद्दे को प्रदेशव्यापी मुद्दा बनाया जायेगा। विधानसभा चुनावों में भी रोजगार के मुद्दे अभियान का भी आगाज लखनऊ महापंचायत से किया जायेगा।इस मौके पर युवा मंच संयोजक राजेश सचान, अध्यक्ष अनिल सिंह, सीएमपी पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार, एस एस सी आंदोलन से जुड़े रहे पंकज पांडेय, अमित यादव, शिबलू, राजेश त्रिपाठी समेत सैकड़ों युवाओं ने जुलूस व आम सभा में हिस्सा लिया।

Exit mobile version